खरखौदा। गांव जाहिदपुर निवासी साजिद पुत्र शरीफ ने बताया कि उसकी सास शमीम पुत्री बुंदू के नाम जाहिदपुर में 127 गज का प्लाट था। उक्त प्लाट करीब डेढ़ वर्ष पहले समर कॉलोनी निवासी तोसीब पुत्र सलीम, ढबाई नगर निवासी आफताब, करीम नगर निवासी दिलशाद सैफी ने 11 लाख 39 हजार में प्लॉट खरीद लिया। खरीदारों ने आठ लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाकी रकम बाद देने का वादा दिया था। उन्होंने कई बार तकादा करने के बावजूद रुपये नहीं चुकाए। आरोपी है कि एक सप्ताह पहले प्लाट विक्रेता उनके पास रकम मांगने गया तो खरीदारों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।