व्यापारियों में मारपीट
सरधना (ब्यूरो)। मोहल्ला गांधीनगर के पास अंकुर पुत्र स्वर्गीय सुशील बंसल की दुकान है। अंकुर की पड़ोसी व्यापारी से कहासुनी हो गई। मारपीट में अंकुर, वीशु और गौरव के चोट आयी। वहीं, दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति के चोट लगी। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। बाद में भाजपा नेताओं और अन्य व्यापारियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।