परीक्षितगढ़। ग्राम अगवानपुर निवासी संजय पुत्र ब्रह्मपाल सिंह रविवार दोपहर नगर के मवाना बस स्टैंड स्थित एटीएम से पांच सौ रुपये निकालने पहुंचा। वहीं, उपभोक्ता के एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसी दौरान एटीएम में पहले से मौजूद एक युवक ने संजय का एटीएम बदलकर रफू चक्कर हो गया। आरोपी ने दूसरे एटीएम से संजय के खाते से चार बार में 58 हजार रुपये निकाले एवं 15 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के मोबाइल से रुपये निकले का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह आनन-फानन में स्टेट बैंक पंहुचा और खाते की जानकारी की। बैक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से चार बार रुपये निकाले गए। ग्राम छुछाई निवासी राजसिंह पुत्र धनपाल ने उसके खाते से 15 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर उक्त युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।