धोखाधड़ी के आरोपी को जेल भेजा
बहसूमा (ब्यूरो)। पुलिस ने नौ माह से वांछित आरोपी को जेल भेजा। खुर्जा शाहपुर निवासी युवती ने तखवली निवासी बलवान पुत्र तिलकराम, राहुल पुत्र राम सिंह निवासी कोहला और शेखर पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ बहला फुसलाने, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि कोहला निवासी राहुल ने उसे 30 हजार रुपये में बेचा और बंधक बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने शेखर को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अब शेखर को हरिद्वार से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
दो महिलाओं की चोटी कटी
बहसूमा (ब्यूरो)। हंसापुर मार्ग स्थित यूसुफ की दस वर्षीय पुत्री की कमरे में सोते हुए चोरी कट गई। वहीं, महमूदपुर सिखेड़ा में टीवी देर रही महिला की चोटी कट गई। कस्बा निवासी यूसुफ ने बताया कि उसकी पुत्री आसमा कमरे में सो रही थी। इस बीच उसकी चोटी कट गई। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं, महमूदपुर सिखेड़ा निवासी अफसीन कमरे में टीवी देख रहा थी। इस बीच अफसीन चीखकर बेहोश हो गई। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई थी। परिजनों ने उसे हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने घर छोड़ा
बहसूमा (ब्यूरो)। पति की डांट से क्षुब्ध महिला चार दिन पूर्व घर से फरार हो गई थी। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी। वहीं, महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। देर शाम तक मामले में फैसले का प्रयास जारी था।