फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अजराडा मे कुरैशी समाज के दो पक्षो मे पुलिस की मौजूदगी मे पथराव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन दूसरे पक्ष ने कर दी थी छींटाकशी
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
माछरा।
मुंडाली थानान्तर्गत गांव अजराड़ा में रविवार देर शाम रंजिशन पुलिस की मौजूदगी में कुरैशी समाज के लोगों में पथराव हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। यहां कई थानों की पुलिस पहुंची। एसपी देहात ने पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। गांव में पुुलिस बल तैनात कर दिया है।
गांव अजराड़ा में करीब पांच दिन पूर्व फखरू पुत्र रफीक कुरैशी एवं बुद्धू पुत्र फारूख कुरैशी के परिजनों में पथराव एवं फायरिंग हो गई थी। बुद्धू की तरफ से 34 लोगों के विरुद्ध तथा फखरू की तरफ से 22 लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी परंतु वे हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार देर शाम दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में मारपीट और पथराव हुआ। बताया कि फखरू पक्ष का सिराज पुत्र सम्मन नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में बुुद्धू पुत्र फारूख पक्ष के दानिश पुत्र भूरा, फिरोज पुत्र सईद, वसीम पुत्र रहीस आदि खडे़ थे। उन्होंने सिराज पर छींटाकशी कर दी। उसने विरोध किया तो सिराज के साथ मारपीट कर दी। यह घटना पुलिस के सम्मुख हुई। इसकी जानकारी पाकर फखरू पक्ष के लोग भी आ गये। इससे दोनों पक्षों में तनातनी होने पर पथराव शुरू हो गया। इससे पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के बीचबचाव करने में जुल्फिकार पुत्र इसहाक घायल हो गया। उसका किसी पक्ष से लेनादेना नहीं था। पथराव की सूचना पाकर एसओ मुंडाली राजेन्द्र त्यागी, एसपी देहात, किठौर, खरखौदा थाने की पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने डरा धमकाकर मामला शांत कराया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पथराव में फखरू पक्ष से दानिश पुत्र जफरू, सलमान पुत्र कर्म इलाही घायल हो गए। वहीं, बुद्धू पक्ष से पापड़ पुत्र फारूख घायल हो गया। पुलिस ने इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें