फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध मांस सहित एक गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास में पुलिस ने एक व्यक्ति को मांस के साथ हिरासत में लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानी पुलिस ने कस्बा सिवालखास में अवैध रूप से मांस भेज रहे दो व्यक्तियों की सूचना पर महपा चौक के निकट दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मांस बेचते रंगेहाथ पकड़ लिया। हालांकि एक अन्य युवक मौके से भाग निकला। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पकडे़ गये युवक को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस सख्ती दिखाते हुए पकडे़ गए युवक को मांस समेत थाने ले आई। पुलिस ने बरामद प्राथमिक मांस जांच के लिए जानी स्थित पशु चिकित्सालय भेजा है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आस मोहम्मद एवं मौके से भागा साथी नईम निवासी सिवालखास बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें