मेरठ। गैंगेस्टर एक्ट में दो साल से वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश गांव जई निवासी इमामुद्दीन पुत्र जबरदीन को भावनपुर पुलिस ने उसके साथी वारिस उर्फ घोड़ा पुत्र बाबू के साथ दबोच लिया। इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह के अनुसार इमामुद्दीन और वारिस पशु तस्करी करने वाले समयदीन गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इमामुद्दीन पर भावनपुर थाने पर 21 मुकदमे दर्ज हैं। जिससे 250 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। जबकि वारिस गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।