किठौर। हिमाचल प्रदेश के शहर मनाली में एक मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में वहां की पुलिस दो दिन से किठौर थाने डेरा डाला हुए है। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। इससे कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस क्षेत्र से चार युवकों को ले गई थी। हालांकि सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शनिवार को फिर क्षेत्र में दबिश दी है।