फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर अवर अभियंता से नकदी व मोबाईल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश बीस हजार रुपये और मोबाइल ले गए
विज्ञापन

पीड़ित अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम लाहौरगढ़ कल्याणपुर रजवाहा पर भदौड़ा गांव की पुलिया के निकट सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और मैट से हथियारों के बल पर बीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर अवर अभियंता को पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग मेरठ गंगनहर प्रथम खंड में तैनात अवर अभिंयता संदीप राय मैट अरुण कुमार के साथ लाहौरगढ़ रजवाहे पर काम कर रही लेबर का हिसाब करने जा रहे थे। ये दोनों दोपहर में करीब डेढ़ बजे भदौड़ा गांव के निकट पुलिया पर पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दोनों को रोक लिया। उन्होंने जेई और मैट की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर दोनों से बीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये। वहीं, बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने विरोध करने पर पिस्टल की बट मारकर जेई को घायल कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश कल्याणपुर की ओर फरार हो गए। बदमाश जाते समय पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे गए। इसके बाद पीड़ितों ने खेतों में काम कर रहे किसानों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद एक किसान के मोबाइल से यूपी 100 को कॉल कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। वहीं, घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित अरुण कुमार ने रोहटा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसओ रोहटा रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर हर हाल में बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें