मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार ऑटो चालक शहनवाज पुत्र निजामुद्दीन का काफी समय से बीना पत्नी शांतनु के घर आना जाना था। शनिवार को शहनवाज को जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर बीना और उसके एक साथी ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। हसनपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि शाहनवाज के भाई सावेज ने बीना, उसके पुत्रों आकाश और सागर के अलावा अनुज गुप्ता उर्फ वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शहनवाज को जहरीला पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई।