फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे संप्रदाय के युवाकों ने पुजारी से की मारपीट, मंदिर की मुर्ति भी तोडने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवकों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने मामला गालीगलौज और मारपीट का बताया
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
गांव अल्लीपुर स्थित मंदिर के पुजारी ने परिसर में शराब पीने का विरोध किया तो दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि देवी-देवताओं की मूर्तियां भी तोड़ दी। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी का चालान कर दिया।
गांव अल्लीपुर में बाहरी छोर पर प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व जानी क्षेत्र के गांव ठठरा निवासी सुभाष गिरी यहां आया। ग्रामीणों ने उससे मंदिर में रहने का आग्रह किया। इस पर सुभाष गिरी यहां रहने लगा। पुजारी के अनुसार करीब दस दिन पहले गांव निवासी दूसरे समुदाय के दो युवक मंदिर परिसर में शराब पीने के लिए पहुंचे। इसका पुजारी ने विरोध किया तो वे लौट गए थे। आरोप है कि बुधवार रात गांव अल्लीपुर निवासी इरफान पुत्र नजरू, शादाब पुत्र भूरे एवं काले पुत्र शमशेर परिसर में शराब पीने लगे। पुजारी द्वारा विरोध करने पर युवकों ने गालीगलौज एवं मारपीट कर दी। इतना ही नहीं यहां से चले जाने की चेतावनी दी। इस पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए तथा आरोपी शादाब को दबोच लिया। वहीं, सीओ किठौर एवं भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पुजारी से तहरीर ले ली। वहीं, बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर बंद कराया
ग्रामीणों ने पुजारी से मारपीट एवं मूर्तियां तोड़ने का आरोप लगाया तो पुलिस ने तुरंत मंदिर कर ताला लगवा दिया। ग्रामीणों का कहना कि पुलिस ने टूटी मूर्तियों को अपने स्तर से बदलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह का कहना हैकि पुजारी से मारपीट की गई है। मंदिर की मूर्ति नहीं तोड़ी गई है। मंदिर पर ताला ग्राम प्रधान या पुजारी ने लगाया होगा। इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें