सरधना (ब्यूरो)। मोहल्ला आजादनगर व दुर्वेशपुर निवासी महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने राज्य महिला आयोग के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मोहल्ला आजादनगर निवासी जैबूनिशा पत्नी कारी शौकीन ने 25 मई को उसके व पति के साथ मारपीट के मामले में थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर राज्य महिला आयोग को पत्र लिखा था। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर थाना पुलिस ने असलम पुत्र अनीस, फईमुद्दीन पुत्र असरफ, फूल्लो पत्नी फईम, अहीना पत्नी असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं दुर्वेशपुर निवासी संतरेश पत्नी प्रमोद की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। संतरेश ने बताया था कि 19 मार्च को उसके व उसके पति संग मारपीट मामले में थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में पुलिस ने सुनील व अनिल पुत्रगण फूलसिंह, नरेश पुत्र मूलचंद व प्रदीप पुत्र महेंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।