फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड लेकर थाने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी से शादी नहीं कराने पर दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बे की एक युवती बृहस्पतिवार को युवक के साथ थाने पहुंची। युवती हाथ में ब्लेड लिए धमकी दे रही थी कि उनकी शादी करा दी जाए, अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं, युवक का कहना था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। उसको जेल भेज दिया जाए। पुलिस ने बिना कार्रवाई किए दोनों को थाने से चलता कर दिया।
विज्ञापन

बागपत निवासी युवक मवाना में पक्का तालाब पर समुदाय विशेष की युवती के साथ उसके मकान में रहा है। आज सुबह वे दोनों थाने पहुंचे। युवती हाथ में ब्लेड लिए थी तथा धमकी दे रही थी। यदि उसकी शादी उक्त युवक के साथ नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं, युवक का कहना था कि वह युवती के साथ रहना नहीं चाहता है। वह बार-बार मरने की धमकी दे रही है। उसका कहना है कि वह मंगलवार को मुजफ्फरनगर में था। रात में करीब दो बजे उसने फोन कर धमकी दी कि तुरंत मवाना आ जा नहीं तो तुझे फंसा दूंगी। जिस पर वह किसी तरह रात में ही मवाना पहुंचा। युवक ने पुलिस से गुहार लगाई की उसको जेल भेज दिया जाए। वह युवती के साथ रहना नहीं चाहता है। उल्लेखनीय है कि दोनों का प्रेम फेसबुक के माध्यम से परवान चढ़ा था। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि दोनों ने बीती जनवरी में साथ रहने का लिखित समझौता किया था। पुलिस ने दोनों को बिना कार्रवाई किए चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें