मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-1 डीएच 96 में सिंडिकेट बैंक के रिटायर्ड मैनेजर वीर सैन जैन का परिवार रहता है। जो दस दिन पहले घर बंद कर अपने बेटे के पास हैदराबाद गए हुए थे। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर करीब आठ हजार रुपये, एलसीडी, सोने के कुंडल, चेन और कीमती समान समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो फोन से वीरसैन जैन को सूचना दी। एसओ पल्लवपुरम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।