मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित बलवंत एंकलेव कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। बलवंत एंकलेव में एफ 34/ए में हर्षवर्धन सिंह दीक्षित अपनी बहन प्रतिभा के साथ रहते हैं। जो अपनी बेटी के यहां जोधपुर गए थे। इस बीच चोरों ने मकान के ताले तोड़कर करीब पांच हजार रुपये और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है। एसओ पल्लवपुरम ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित कंप्यूटर का कार्य करता है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।