फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका अजय, गोताखोर कर रहे तलाश

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
सिखेड़ा। गंगनहर में डूबे अजय का तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस व परिजन उसी दिन से गोताखोरों को गंगनहर में लगाकर उसकी तलाश करा रहे हैं।
जानसठ के गांव तालड़ा निवासी 26 वर्षीय अजय पुत्र रामरतन अपने दोस्तों के साथ 4 जून को सिखेड़ा गंगनहर पर घूमने के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक अजय गंगनहर में गिर गया था। उसके नहीं लौटने पर दोस्तों ने उसको तलाश किया। अजय के नहीं मिलने पर दोस्तों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन गंगनहर पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस व परिजनों को अजय को गंगनहर में काफी तलाश, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों को गंगनहर में लगाया था। तीन दिन बाद भी गोताखोरों को अजय नहीं मिल सका है। अजय के नहीं मिलने से परिवार में महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें