किसान की हत्या का प्रयास
जानसठ। गांव तालड़ा निवासी मोहम्मद अली पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मीरापुर रोड पर उसकी खेती की जमीन है। रविवार सुबह वह अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी नौशाद, उसका पुत्र शराफत खेत पर गए और रंजिशन उसे बांध कर जान से मारने की कोशिश की। गांव के ही दो लोग खेत के पास से गुजरे तो दोनों आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।