दौराला क्षेत्र से युवती लापता, हंगामा
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक समुदाय की युवती रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों उसकी काफी तलाश की। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक व उसके भाई पर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर हंगामा कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस हंगामा कर रहे युवती के परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने पड़ोसी व दूसरे समुदाय के एक युवक व उसके भाई के खिलाफ बहला फुसलाकर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दरी। पुलिस ने इस मामले में दबिश दी।