फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला समेत पांच बवालियों पर रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिला समेत पांच बवालियों पर ‘रासुका’
विज्ञापन

भूसा मंडी बवाल
80 बवाली हुए थे बवाल में चिह्नित, 30 नामजद
11 आरोपी जा चुके हैं जेल
फरार बवालियों पर है 25-25 हजार का इनाम, पुलिस कर रही दबिश देने का दबिश

मेरठ। भूसा मंडी की करीब 200 झुग्गी झोपड़ियों में छह मार्च को हुए आगजनी के मामले में पुलिस ने बवालियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभी तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। साक्ष्य के आधार दो महिला समेत पांच लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। वहीं फरार इनामी बवालियों की गिरफ्तारी के लिए भी एसएसपी ने कड़े निर्देश दिए हैं।
छह मार्च को कैंट बोर्ट की टीम अवैध निमार्ण पर कार्रवाई के लिए सदर बाजार क्षेत्र के भूसामंडी में पहुंची थी। इसके बाद बवालियों ने उपद्रव शुरू कर दिया और दिल्ली रोड पर रोडवेज बसों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर भूसा मंडी में आगजनी कर दी थी। पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किया गया। बवालियों ने भूसा मंडी में करीब 200 झुग्गी झोपिड़यों को आग के हवाले कर दिया था। इसमें पुलिस प्रशासन और फायर विभाग ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने बवाल के मामले में कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि कैमरों की फुटेज में साफ आया कि कुछ लोगों ने ही साजिशन आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इस मामले में भूसा मंडी निवासी भाजपा कार्यकर्ता सईद भारती, नदीम, इश्तियाक, साजिदा और तबस्सुम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की जाएगी। पांचों बवालियों पर साक्ष्य के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार का डीएम को भेज दी जाएगी। बवाल में अभी 19 नमाजद आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस की मानें तो 80 में से 40 से 45 बवाली तो ऐसे हैं जो इन झुग्गी झोपड़ियों के अलावा आसपास के रहने वाले थे। इन बवालियों के परिजन भी सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें