फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के खास ध्यानार्थ
विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र एक गांव में गाजियाबाद से आई थी बरात
किशोरी को अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी बराती गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात देखने पहुंची किशोरी को एक बराती द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात गाजियाबाद के दादरी क्षेत्र से एक बरात आयी थी। इस दौरान अनुसूचित जाति की एक किशोरी बरात देखने पहुंची थी। आरोप है कि बरात में आए युवक ने किशोरी को अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को धमकी दी कि वह उसे मार डालेगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक भागने लगा। लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई। इस बीच कंट्रोल रूम की सूचना दी पर परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। बाद में किशोरी को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर बरात में आए युवक अनु कुमार निवासी दादरी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें