बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष
सरधना। ग्राम दबथुवा में संदीप एवं किशन पुत्र जल सिंह के बच्चों का सोमवार रात दूसरे पक्ष चंद्रवीर के बच्चों से विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस पर उनमें लाठी-डंडे चल गए। इसमें संदीप, किशन एवं सोनू एवं दूसरे पक्ष से उर्मिला पत्नी चंद्रवीर और रीमा पत्नी धर्म सिंह घायल हो गए। देर रात तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।