कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को पत्नी पुष्पा देवी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा था। इस बीच घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने घर खंगाल डाला। चोर 60 हजार रुपये और करीब 15 तौले सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख का सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की