कंकरखेड़ा। गाजियाबाद के गांव सिहानी निवासी पूनम की शादी 13 साल पूर्व शोभापुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। महिला ने बताया कि कई साल से उसकी तबियत खराब है, लेकिन उसके पति ने उसका इलाज नहीं कराया। अब समस्या ज्यादा बढ़ी तो उसने पति से उपचार कराने को कहा। इस बात से नाराज पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि अगर फिर से इलाज के लिए कहा तो उसे छोड़ देगा। मंगलवार को थाने पहुंचकर पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।