मेरठ। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने और तेजाब डालने की धमकी देने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी यह महिला एक अस्पताल में काम करती है। पड़ोस में रहने वाले कई युवक उसे परेशान करते हैं। जब भी घर से निकलती है तो छेड़छाड़ कर परेशान किया जाता है। महिला ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने इस मामले में एसपी ट्रैफिक को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसओ मेडिकल ने बताया कि तहरीर पर गौरव, सौरभ, महेश, मुकेश और तीन अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सौरभ और उसके भाई गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।