मेरठ। परतापुर थाने में बंद नकली गुटखा फैक्ट्री मालिक के बेटों आशीष और मनीष ने बताया कि परतापुर पुलिस को एक लाख रुपये देते है। यही वजह है कि परतापुर पुलिस ने कभी उनकी फैक्ट्री पर छापा नहीं मारा। किस किस को पैसा जाता है, यह उनके पापा रणधीर ने डायरी में लिखा है। पुलिस ने डायरी बरामद कर ली। डायरी ने सारी पुलिस की पोल खोली है।