छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी की धुनाई
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा बीकॉम में पढ़ती है। शनिवार दोपहर को वह कॉलेज से घर जा रही थी। रास्ते में नई बस्ती के रास्ते पर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी युवक शराब के नशे में था। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ता गुलाब सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस आरोपी को थाने ले गई। बाद में छात्रा के पिता भी थाने पहुंच गये। टीपीनगर थाने के कार्यवाहक एसओ कैलाशचंद्र ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी युवक राहुल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।