नव विवाहिता की हत्या में पति को जेल भेजा
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव निवासी मोनम (22) पुत्री जगमाल कनोहर लाल डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने के साथ ही एलआईसी एजेंट थी। गांव के ही शेखर और मोनम ने छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों गोलाबढ़ में किराए पर रहने लगे थे। शादी के बाद शेखर ने स्पोर्ट्स फैक्ट्री में नौकरी छोड़ दी थी। जिस पर मोनम शेखर पर नौकरी करने का दबाव बनाती थी। बृहस्पतिवार देर रात युवक ने कमरे में सो रही पत्नी की हत्या कर दी थी। टीपीनगर के कार्यवाहक एसओ कैलाशचंद्र ने बताया कि आरोपी शेखर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।