फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपांशु को किसने मारी गोली, ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शादी समारोह में ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी। दीपांशु निगम को किसकी गोली लगी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने शादी समारोह में बनी वीडियो देखी, जिसमें पांच लोग गोलियां चलाते दिखे। पुलिस ने उनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर भाजपा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस के पास बृहस्पतिवार को दीपांशु निगम निवासी नंदग्राम गाजियाबाद की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक फार्म हाउस में जागृति विहार से बारात गई थी। फार्म हाउस में शादी समारोह चल रहा था, जिसमें दीपांशु भी आया था। एएसपी अमित कुमार आनंद ने जांच की। जिसमें खुलासा हुआ कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दीपांशु की गोली लगने से मौत हुई। पुलिस ने शादी समारोह की वीडियो कब्जे में लेकर जांच की। जिसमें पता चला कि पांच लोग गोलियां चला रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि किसी बाराती ने ही गोली मारी है, जिसमें दीपांशु की मौत हुई थी।
दोस्त नहीं बता रहा कुछ
पुलिस के मुताबिक दीपांशु के परिजनों ने उसके एक दोस्त का नाम बताया है। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने काफी पूछताछ की। लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि अभी पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें