मेरठ। शास्त्रीनगर में किशोरी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर को रविवार को पुलिस ने धारा 41 ए के नोटिस पर छोड़ दिया।
शास्त्रीनगर निवासी महिला की 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप है कि शनिवार को मकान मालिक प्रोफेसर ने छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे धमकी दी। छात्रा की मां की तहरीर पर रविवार को आरोपी प्रोफेसर पवन शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज क र प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया था। प्रोफेसर बरेली के कॉलेज में तैनात हैं। जो प्रत्येक शनिवार अपनी पत्नी के साथ मेरठ अपने घर आते हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि किराए के पैसों का विवाद है। पुलिस जांच कर रही है। प्रोफेसर को नोटिस पर छोड़ा गया है। जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तार होगी। वहीं, छात्रा की मां का आरोप है कि पुलिस प्रोफेसर को बचा रही है। यदि इंसाफ न मिला तो वह थाने में बच्चों के साथ आत्मदाह करेगी।