कुर्की शुरू होते ही खुद आ गया आरोपी
मेरठ। सराय लाल दास निवासी जहीरुद्दीन चंदौसी में किसी चोरी के मामले में फरार चला रहा था। रविवार को चंदौसी पुलिस देहली गेट थाने पहुंची और आरोपी के घर की कुर्की की बात कही। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इस पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जैसे ही घर से सामान बाहर निकालना शुरू किया तभी परिजनों ने पुलिस ने कहा कि वो कुर्की ना करें। आरोपी को यहीं बुला देंगे। कुछ ही देर में आरोपी वहां पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने कुर्की रोकते हुए आरोपी जहीरुद्दीन को गिरफ्तार लिया और अपने साथ चंदौसी ले गई।