दो लुटेरे गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ईशान और खुर्शीद निवासी समर गार्डन लिसाड़ीगेट ने मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाने के पास तरन्नुम परवीन पुत्री रियाजुद्दीन निवासी शौकीन गार्डन से मोबाइल फोन छीनना कबूला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।