कैराना। दिलशाद उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला अंसारियान कैराना ने बृहस्पतिवार को सीओ वीरपाल सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि 24 मार्च 2017 को शामली बाईपास मोड़ पर आर्यपुरी में भट्ठे पर जाने के लिए बस के इंतजार में था। तभी तेज गति से आई एक बस ने उसको टक्कर मार दी थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चालक बस को लेकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह कई बार शामली और कैराना थाने के चक्कर काट चुका है। सीओ ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।