मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ शनिवार दोपहर कमिश्नर आवास चौराहे पर पहुंची। तभी उसके पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा। तभी युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी और उसे अपने साथ ले जाने के लिए खींचने लगा। छात्रा ने घर शिकायत करने बात कही तो युवक माफी मांगने लगा। छात्रा धमकी देकर टेंपो में बैठकर चल गई। एक युवक ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी पूरा मामला देखते रहे, लेकिन उन्होंने युवक को कुछ नहीं कहा। वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने कहा कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी थी। छात्रा या पुलिस ने इसकी जानकारी थाने में नहीं दी। पुलिस मामले की जांच करेगी। वीडियो को देखकर रिपोर्ट भी लिखेगी।