मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के सरायकाजी में शराब के ठेके पर मंगलवार को युवकों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से शराबियों ने धक्कामुक्की कर दी। एसओ मेडिकल ने बताया कि घेराबंदी कर अंकित गुप्ता निवासी जागृति विहार, सत्येंद्र कुमार निवासी शाहपुर जहीद दौराला, सचिन कुमार निवासी जागृति विहार व विकास निवासी कुंज विहार मेडिकल को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए है। डीएम को रिपोर्ट भेजकर रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।