पति समेत ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप
मेरठ। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने 20 मई को पुलिस ऑफिस पर आत्मदाह करने का ऐलान किया है। महिला ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मुंडाली थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। अचानक की एक महिला ने उसके पति और ससुराल वालों पर काबू कर लिया। उसका विरोध करने पर पति मारपीट करता है। गत माह 20 अप्रैल को भी उसने महिला का विरोध किया तो पति ने मारपीट की। मामले की शिकायत उसने सास, ननद से की तो उन्होंने भी पीटा। इसी बीच पति ने कई बीघा जमीन बेच दी। पैसा दूसरी महिला को दे दिया। मामले में उसने थाने जाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कई बार पुलिस अफसरों से मिली। उन्होंने भी थाने भेज दिया। महिला का कहना है कि उसे कहीं से न्याय नहीं मिल पा रहा है।