फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में सोमवार दोपहर एक महिला ने तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। दौराला निवासी कविता की शादी मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी युवक से नौ साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। रविवार रात उसके पति ने बुरी तरह से पीटा। विरोध करने पर गला घोटकर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार दोपहर पीड़िता ने केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने भी पति गाली गलौच करता रहा। एसओ मेडिकल कैलाशचंद्र का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें