मेरठ। जनपद में ताबड़तोड़ वारदात के बाद सीओ और थानेदारों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने तीन सीओ और चार इंस्पेक्टर को मैनेजमेंट को देखते तैनाती की है। एसएसपी ने थानेदारों से कहा कि अपराध कंट्रोल नहीं हुआ तो चार्ज नहीं मिलेगा। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया और एसओ नौचंदी रामकुमार को चार्ज से हटाकर पुलिस लाइन भेजा। कोतवाली और लिसाड़ीगेट मेें अपराध का ग्राफ बढ़ रहा था। इसको देखते इंस्पेक्टर कोतवाली डालचंद को हटाकर पुलिस लाइन भेजा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह को कोतवाली इंस्पेक्टर का चार्ज सौंपा। इसके अलावा सीओ मवाना पंकज सिंह को सीओ सिविल लाइन बनाया। सीओ कार्यालय यूएन मिश्रा सीओ मवाना बने। सीओ ब्रह्मपुरी संजीव देशवाल को सीओ सरधना और सीओ सरधना हरिमोहन सिंह को सीओ सदर देहात का चार्ज सौंपा गया। सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी को सीओ ब्रह्मपुरी का चार्ज सौंपा गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था को देखते सीओ और थानेदारों को लगाया है।