किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दो दिन पूर्व किसी काम से हनुमान चौक गई थी। आरोप है कि बरेली निवासी रोहित, सचिन और ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी सीमा ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।