कंकरखेड़ा (मेरठ)। दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर निवासी नेकसु लाल का 40 वर्षीय बेटा रमेश 05 अगस्त को अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गया था। नेकसु ने बताया कि आठ अगस्त को उनकी रमेश से फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया था कि वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित श्रद्धापुरी में एक कांवड़ शिविर में आराम कर रहा है, जल्द ही घर पहुंच जाएगा। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और न ही उससे कोई संपर्क हो पाया। परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है।