कंकरखेड़ा। गांव दायमपुर बौद्ध विहार निवासी बौद्ध भिक्षु संगशील पुत्र धर्मवंश रविवार को गांव के सामुदायिक केंद्र पर अपने साथियों के साथ सो रहे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बौद्ध भिक्षु ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पांच बजे गांव के ही पांच लोग हथियार लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बौद्ध भिक्षु ने बताया कि वे हाईवे स्थित बौद्ध विहार मे रहते थे, जिसको एनएचएआई की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से वे सामुदायिक केंद्र में रह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें वहां से भगाना चाहते हैं।