फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ अड्डे पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ अड्डे पर मंगलवार को ढाबा संचालक को दो बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते एक रिश्तेदार पर गोली मारने का अंदेशा जताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र अंतर्गत ढबाई नगर गली-4 निवासी महताब पुत्र आस मोहम्मद की हापुड़ रोड पर करीमनगर में दुकान है। महताब रात 10 बजे दुकान में ही खाना खा रहा था। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक आए। जिसमें मुंह पर रुमाल बंधे एक युवक ने पिस्टल से पांच गोलियां चलाईं। जिसमें एक गोली महताब के पेट में लगी। गोली लगने के बाद महताब ने दुकान के पीछे गोदाम में घुसकर जान बचाई। बदमाशों के भागने के बाद नौचंदी पुलिस पहुंची। लेकिन इससे पहले लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस के अनुसार महताब का एक रिश्तेदार से विवाद है। हापुड़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


खास बातें:
रिश्तेदार पर गोली मारने का अंदेशा जताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें