मेरठ। शब-ए-बरात का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी ने मंगलवार को मेरठ की एक दिन की कमान संभाली। हालांकि मंजिल सैनी ने बताया कि उन्होंने लिखित में चार्ज नहीं लिया। लेकिन वे जिले की निगरानी करती रहीं। वहीं, नवागत एसएसपी राजेश पांडेय आज बुधवार को एसएसपी का चार्ज लेंगे।