कंकरखेड़ा। पुलिस के अनुसार याकूब पुत्र अली हसन निवासी गांव जिंजोखर लेंटर का जाल बांधने का काम करता है। शुक्रवार को जब वह गांव के जंगल से गुजर रहा था तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पैर में गोली मार दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। युवक ने अभी तहरीर भी नहीं दी है। जांच की जा रही है। युवक का उपचार कराया जा रहा है।