मेरठ। हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला और दरोगा के बेटे पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
जली कोठी स्थित पटेलनगर में मंगलवार को अजय उर्फ रिंकू निवासी शिवपुरम की हत्या हुई थी। इस मामले में लूट और चोरी की गाड़ियां कटवाने वाले हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का बेटा शादाब और दो पुलिस वालों के बेटे निखिल व आमिर को देहलीगेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने इस मामले में गल्ला को साजिश रचने का मुल्जिम बनाया था। इस हत्याकांड में दरोगा मनोज कुमार का बेटा मोहित उर्फ गोलू अभी फरार है। दरोगा मनोज की सहारनपुर में पोस्टिंग है और उसका परिवार पुलिस लाइन में रहता है। एसएसपी मंजिल सैनी ने शनिवार देर रात हाजी गल्ला उर्फ नईम और मोहित उर्फ गोलू पर 25-25 हजार का इनाम कर दिया है। देर रात पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश दी। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
- अजय उर्फ रिंकू की हत्या में नामजद आरोपी है दोनो