युवती को भेजे अश्लील मैसेज, हंगामा
गंगानगर। रजपुरा चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में गंगानगर निवासी युवती अकाउंट ऑफिस में असिस्टेंट के पद पर काम करती है। युवती का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाला एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है। कई बार स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की, पर काई कार्रवाई नहीं हुई। युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह युवक ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिए। इस पर युवती ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन स्कूल पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। जहां उनमें समझौता हो गया। एसओ गंगानगर दिनेशचंद के मुताबिक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।