फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिली नाले की पैमाइश करने पर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। नगर निगम ने 510 आर्मी बेस वर्कशॉप से लेकर गांव नंगलाताशी तक पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया था। नाला जिटौली गांव के जंगल से हाइवे को पार करता हुआ नंगलाताशी जाता है। आरोप है कि हाइवे स्थित रिसोर्ट व होटलों के मालिकों ने नाले व उसकी पटरी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां निर्माण कर दिया। इससे नाले की चौड़ाई कम हो गई और पानी की निकासी में दिक्क्त आने लगी। इस मामले में जिटौली निवासी सुनील चौधरी ने नगर निगम, एमडीए व तहसीलदार से शिकायत की थी। इसके चलते तहसील से लेखपाल पवन कुमार कई कर्मचारियों के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे और नाले की जमीन की पैमाइश की। साथ ही आसपास के कई रिसोर्ट की जमीन व उनके खाके की भी पांच पड़ताल की। इस संबंध में टीम ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें