मेरठ। टीपी नगर पूठा निवासी राहुल (28) पुत्र महावीर मंगलवार मध्याह्न तीन बजे घर से गया था। इसके बाद नहीं लौटा। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। बाद में राहुल का शव परतापुर में कुंडा फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला। एसओ परतापुर ने बताया कि राहुल के परिजनों की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं की गई है। परिजनों को उसकी मौत के कारणों पर संदेह जताया है।