कंकरखेड़ा। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह के अनुसार हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने एक व्यक्ति के 48 हजार रुपये के पुराने नोट बदल दिए। नोट बदलने के बाद वह मामले को दबाने में जुट गया। पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। लेकिन बाद में पंप मालिक द्वारा ही कार्रवाई से इंकार करने पर उसे थाने से छोड़ दिया गया।