गंगानगर। गंगानगर एफ ब्लॉक में प्रेमी युगल की तलाश में मथुरा पुलिस ने एक घर में छापा मारा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युगल फरार हो गया। गंगानगर पुलिस के मुताबिक एफ ब्लॉक स्थित एक घर में मथुरा क्षेत्र के एक युवक-युवती के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिस पर मथुरा पुलिस की टीम पहुंची थी। टीम ने काफी देर तक दोनों की तलाश की। सफलता न मिलने पर टीम वापस चली गई।