पांच हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने मंगलवार को पांच हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दो तमंचे और आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तनसीर पुत्र सईद निवासी फतेहउल्लापुर है। उस पर बिजनौर से पांच हजार का इनाम चल रहा था। कुछ समय पहले पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की भी की गई थी। तनसीर का दूसरा भाई भी कई मामलों में फरार चल रहा है।